wp-plugin-mojo
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121google-analytics-for-wordpress
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121newscard
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121The post आम आदमी पार्टी ने फातिमा शेख तथा वृन्दावनलाल वर्मा की जयंती पर आयोजित की संगोष्ठी! appeared first on The News Express.
]]>
रिपोर्ट अंसार हुसैन
झाँसी। आज 9 जनवरी को समाज सुधारिका फातिमा शेख तथा पद्मश्री वृन्दावनलाल वर्मा की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा बाल भारती कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत उप प्रधानाचार्य तथा आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी राममूर्ति अय्यर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साजिद निसार, महानगर अध्यक्ष ज्ञादीन कुशवाहा तथा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम फातिमा शेख तथा वृन्दावनलाल वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।
वक्ताओं ने फातिमा शेख जी के जीवन चरित्र एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब महात्मा फुले के पिता ने दलितों शिक्षा दिए जाने से नाराज़ होकर उनको परिवार सहित घर से निकाल दिया था तब फातिमा शेख तथा उनके भाई उस्मान शेख ने उनको अपने घर में रहने तथा महिला शिक्षा के लिए विद्यालय खोलने के लिए स्थान दिया। इतना ही नहीं फातिमा शेख ने सावित्री बाई फुले के साथ अमरीकी मिशनरी सिंथिया से प्रशिक्षण लिया और महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा खोले गए पांच विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया तथा दलितों सहित हर धर्म के गरीबों और वंचितों को शिक्षा दी, इसके अलावा उन्होंने और दो विद्यालय भी खोले। दलितों , वंचितों व महिलाओं के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया जिसके लिए उनको हमेशा याद रखा जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आशीष तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार राव, मीडिया प्रभारी कलीम उल्लाह, जिला सचिव प्रवीण ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आरिफ, एडवोकेट नीलम चौधरी, रघुवीर सिंह परिहार, धर्मेंद्र वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित पंचोली, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिलामहासाचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया तथा जिलाध्यक्ष अरशद खान ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।