The post दिल्ली में किया गया राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का आभार और धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन, कई पार्टी छोड़कर आये लोगों ने थामा RJP सत्य का दामन appeared first on The News Express.
]]>नई दिल्ली 31 मई 2024 शुक्रवार को दिल्ली वजीरपुर में मोजैक सडोज बेंकूट हॉल में राजपा के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा, प्रत्याशी निवेदिता शर्मा प्रेम ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के सभी मतदाताओं व सहयोगियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया जिसमें काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी से पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी का दामन थामा सर्वप्रथम एडवोकेट मनीष वर्मा (राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार ,एवं युवा मोर्चा प्रभारी दिल्ली प्रदेश) जितेंद्र सिंह तोमर प्रभारी दिल्ली प्रदेश ,परमजीत सिंह उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, एडवोकेट मोहम्मद फैजान कानूनी सलाहकार दिल्ली प्रदेश, दिनेश सिंह राघव प्रभारी लोकसभा चांदनी चौक, अक्षय कुमार प्रभारी लोकसभा उत्तर पूर्वी दिल्ली एवं उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश राम सिंह अध्यक्ष विधानसभा मुंडका दिल्ली , शिवम सिंह सिकरवार युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, अभिलाष सिंह अध्यक्ष वार्ड नंबर 242 दयालपुर दिल्ली, सौरभ सिंह यूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 7 कादीपुर दिल्ली ,ललित तोमर उपाध्यक्ष कोर कमेटी दिल्ली प्रदेश ,मुकेश जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश ,सुषमा सिंह उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश ,आदि साथियों ने भाजपा व आम आदमी पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
और सभी को आदरणीय भाई शेर सिंह राणा जी ने टोपी पटका फूल माला पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिसोदिया ने आए हुए सभी साथियों युवाओं महिलाओं का स्वागत किया और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर दुष्यंत जी ने आए हुए सभी मतदाताओं में सहयोगियों का दिल की गहराइयों से सभी का स्वागत किया और आने वाली विधानसभा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए संकल्प लिया सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने भी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ने का शेर सिंह राणा की नीति को आगे बढ़ने का संकल्प लिया जिससे पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी और तमाम उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा से आए हुए सभी जगह से सभी साथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया
सभी को साथ लेकर राष्ट्रवादी सोच पर काम करते हुए आगे बढ़ने का विचार किया इसमें मुख्य तौर से ज्वाला जी बालाजी मंदिर के गुरु जी करावल नगर से झडोदा गांव , बुराड़ी , मुकंदपुर संतनगर ,बाबा कॉलोनी ,शिव विहार ,करावल नगर , स्वरूप बिहार से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी ने पार्टी को आगे बढ़ने का और साथ चलने का वादा किया जिसमें सत्यपाल सिंह सिसोदिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को समापन करते समय सभी का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और आने वाले भविष्य में सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया ! आए हुए सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया !
The post दिल्ली में किया गया राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का आभार और धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन, कई पार्टी छोड़कर आये लोगों ने थामा RJP सत्य का दामन appeared first on The News Express.
]]>