wp-plugin-mojo
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121google-analytics-for-wordpress
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121newscard
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121The post भाजपा ने निगम चुनाव जीतने के लिए गुंडों को मैदान में उतार दिया है – चौ0 अनिल कुमार appeared first on The News Express.
]]>
भाजपा द्वारा निगम चुनाव में धन, बल और गन के प्रयोग से मौहाल बिगड़ने के खतरे की शिकायत कांग्रेस पार्टी राज्य चुनावा आयोग जाकर लिखित शिकायत देगी। – चौ0 अनिल कुमार
नई दिल्ली, 21 नवम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा को अब विश्वास हो गया है कि वह निगम चुनावों में हार रही है और चुनाव जीतने के लिए धन, बल और गन की बात करके दिल्ली में अशांति फैलाने वाले गुंडा प्रवृति के लोगों को स्टार प्रचारक के रुप में पेश कर रही है। जिसका सीधा उदाहरण भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष का वीडियांे ट्रेंड हो रहा है जिसमें भाजपा युवा अध्यक्ष व भाजपा नेता निगम में अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के खिलाफ धन, बल और गन का प्रयोग कर किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस भाजपा स्टार प्रचारकों द्वारा गुंडागर्दी और चुनाव में धन, बल और गन का प्रयोग करने की शिकायत हम चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को करेंगे, ताकि दिल्ली में चुनावी माहौल न बिगड़े।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा दिल्ली को किस ओर ले जाना चाहती है, भाजपा ने दिल्ली में नफरत फैलाने वालों को स्टार प्रचारक बनाकर अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इन प्रचारकों ने दिल्ली को पहले भी नफरत की आग में धकेल दिया, मजहबी नफरत फैलाई थी, भाजपा ने हमेशा दिल्ली में जहर घोलने का काम किया है। भाजपा द्वारा निगम चुनाव में अपनी उपलब्धियों, भ्रष्टाचार पर जवाब देने की बजाय चुनाव धन बल और गन पर जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा निगम चुनाव को मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनावों के भाजपा की गुंडागर्दी और प्रत्याशियों को डराने की गतिविधियों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल चुप्पी साधे हुए है। सी.ए.ए./एन.आर.सी. का मसला हो, हिन्दु मुस्लिम का मसला हो, दिल्ली दंगों का मसला हो अरविन्द केजरीवाल हमेशा चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की चुप्पी दिल्ली के लिए हानिकारक है, परंतु दिल्ली कांग्रेस चुप नही बैठेगी, इसके खिलाफ चुनाव आयोग जायेगी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली पुलिस से अनुरोध करते हैं कि भाजपा युवा मोर्चा के गुंडागर्दी करने वालों अधिक से अधिक संख्या में हिरासत में लें। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में 25 हजार लोगों को डिटेन किया था और यूपी में 35 हजार दंगा फैलाने वालों को हिरासत में लिया था।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव भ्रष्टाचार, प्रदूषण, गंदगी, कूड़े के पहाड़ों के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए जिसको कांग्रेस पार्टी क्रमवार उठाकर भाजपा और आम आदमी पार्टी की विफलताओं को दिल्ली वासियों के सामने उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनावों में जीतने के बाद दिल्ली का कायाकल्प करेगी जिसका हम संकल्प कर चुके है, क्योंकि भाजपा-आम आदमी पार्टी की प्रदूषित और भ्रष्ट दिल्ली को हम प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले समझ चुके है कि निगम में भाजपा और आम आदमी पार्टी का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है।