wp-plugin-mojo
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121google-analytics-for-wordpress
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121newscard
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121The post यमुना सफाई के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पिछले 8 वर्षों मे यमुना लगतार प्रदूषित हो रही है। – चौ0 अनिल कुमार appeared first on The News Express.
]]>
नई दिल्ली,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज छठ महापर्व से पूर्व कांलिदी कुंज घाट पर श्रम दान किया और पूर्वाचंली लोगों की छठ पूजा के लिए वहां साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति से हट कर परम्परागत रुप से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के सभी घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर श्रम दान कर रहे है। उन्होंने कहा कि यमुना सफाई का दावा करने वाले अरविन्द केजरीवाल सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद पिछले 8 वर्षों मे यमुना मैली होने के साथ-साथ प्रदूषित भी हो रही है क्योंकि यमुना सफाई का सारा फंड भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सभी घाटों को व्यवस्थित करने का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार अब सिर्फ कुछ घाटों पर भी छठ महापर्व मनाने के लिए तैयार है बाकी घाटों में पुलिस श्रद्धालुओं को पहुॅचने ही नही दे रही है। उन्हांने कहा कि केजरीवाल प्रदूषित और झाग वाली यमुना की असलियत छिपाने के लिए केमिकल छिड़काव करके अपनी इमेज बचाने की कोशिश करके पूर्वांचलवासियों को धोखा दे रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यमुना को सफाई का दावा करके इसमें डुबकी लगाने का वायदा किया था, परंतु 8 वर्षों में एक इंच यमुना भी साफ नही की गई। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पवित्र यमुना सफाई का ढ़िंढोरा पीटने वाले केजरीवाल के 8 वर्षों के शासन में साल दर साल यमुना बेहाल हो रही है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था सहित छठ घाटों को विकसित और व्यवस्थित करने के लिए केजरीवाल और भाजपा का ड्रामा चालू है। दिल्ली में गंदगी और कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा के पास कोई समाधान नही है और न ही भविष्य में उनके पास कोई योजना है। उन्हांने कहा कि छठ महापर्व पर पूर्वाचंल वासियों की आस्था को देखते दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को छठ की तैयारियों को समय से पहले पूरा करने के लिए पत्र भी लिखा था, परंतु केजरीवाल यमुना पर छठ घाटों को दौरा करने की बजाय भाजपा द्वारा बनाऐ गए कूड़े के को देखने गए।