wp-plugin-mojo
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121google-analytics-for-wordpress
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121newscard
domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init
action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/twheeenr/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121The post राहुल गांधी को मिली देश को अपमानित करने की सजा : रमेश बिधूड़ी appeared first on The News Express.
]]>
नई दिल्ली:-दक्षिण दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा और संसद सदस्यता समाप्त होने पर कहा कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए देश के कानूनों में उनकी सरकार के समय बदलाव करती रही है। कांग्रेस की पुरानी फितरत रही है कि अपने फायदे के लिए भारत के लोगों को जाती और धर्म के नाम पर बाटे। राहुल गांधी भी इसी नक्शे कदम पर चल रहे थे। वह अपने आप को देश की संसद, चुनाव आयोग, न्यायपालिका से ऊपर समझने लग गए है। यही कारण है कि उनको जो मन करता है। देश के खिलाफ व देश के लोगों के खिलाफ बोलने से पीछे नहीं हटते थे। मगर राहुल गांधी भूल गए थे कि देश का कानून बहुत मजबूत है। वह किसी का भी अपमान कर सकते हैं ऐसा सोचना उनके लिए भारी पड़ गया। 2019 में कर्नाटक के कोलार में रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, सभी चोरों का उपनाम मोदी है।
यह सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश के 55% वाले ओबीसी समाज के लोगों के बारे में नकारात्मक टिप्पणी करने के कारण उनकी संसद की सदस्यता गई है। यह कहना है दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी का। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता इसलिए गई है कि उन्होंने ओबीसी समाज का अपमान किया है लेकिन कांग्रेस यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि भाजपा उनके खिलाफ षड्यंत्र करती है। यह कांग्रेस की पुरानी फितरत रही है। राहुल गांधी से पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी देश का अपमान किया था इसलिए उनको भी अपनी संसद सदस्यता खोनी पड़ी थी। राहुल गांधी देश के बाहर जाकर देश को अपमानित करते हैं और जब माफी मांगने को कहा जाता है तब वह माफी नहीं मांगते हैं। भारत के लोगों को कांग्रेस की फितरत समझ में आ गई है कांग्रेस के लोग अपने फायदे के लिए देश का किसी भी हद तक नुकसान कर सकते हैं। कांग्रेस के नेता संसद नहीं चलने दे रहे हैं इससे देश के करोड़ों लोगों को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस के नेता मल्लिका अर्जुन खरगे के नेतृत्व में संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी नेताओं को चाहिए कि वह राहुल गांधी को समझाएं कि देश का अपमान करना बंद करें।