The post शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को मैरिज ऑफ़ द सेंचुरी कहाऔर साथ ही एक्स पर अपनी ख़ुशी जाहिर की appeared first on The News Express.
]]>सांसद(MP) एवं अभिनेता (Actor) शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और अभिनेता जहीर इकबाल (Zahir Iqbal) की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया और इसे ‘‘सदी की शादी” करार दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 7 साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर अपने अधिकारिक खाते पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘‘ शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार।” सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं।
https://x.com/ShatruganSinha/status/1805942654997279054

]]>