
हरियाली तीज उत्सव में हरे परिधानों में आज के के पुरी महिला समिति की महिलाओं ने शिव भजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।। सभी ने मनोरंजक खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की महिलाओं ने कई गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष – नीलेश कुमारी जी और विशिष्ट अतिथि उ.प्र. उद्योग महिला व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष तथा बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष – रजनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।।
अतिथियों के द्वारा अनुराधा शर्मा — को हरियाली क्वीन घोषित किया गया।। नीलेश कुमारी जी ने स्वयं भी सुमधुर सावन गीत सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया ।। रजनी गुप्ता ने कहा कि बेहद खूबसूरती और अनुशासन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही सभी महिलाओं ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दीं।।
इसी क्रम में कॉलोनी की दसवीं की छात्रा शिवाली अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया, जिसने झांसी जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन अर्पणा द्विवेदी और सीमा दुबे ने संयुक्त रूप से किया तथा नीलेश कुमारी जी व रजनी गुप्ता जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।। अंत में संगीता पुरवार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करके कार्यक्रम समापन की घोषणा की।।
पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि समाचार स्वीकार करें।।
First रनर अप अंजु भार्गव second रनर अप दीपशिखा रही।।
कार्यक्रम में वंदना श्रधा अर्चना अनुपमा वीनु सेठ, आदेश, मीना, रेखा, अर्चना, प्रीति, आराधना, प्रीति, कुसुम, पूजा, सुनीता, स्तुति ,निशी आदि उपस्थित रहे