
पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 13 अधि0/कर्म0गण हेतु भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें दी गई भावभीनी विदाई
साजसज्जा एवं ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस वाहनों में बिठाकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वाहनों को संकेतात्मक धक्का लगाकर किया विदा
आज दिनाँक 30-07-2022 को जनपद झाँसी से 13 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री शिवहरी मीना महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय झांसी में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया तथा सभी सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस गाड़ी में बिठाकर व पीछे से धक्का लगाकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री विवेक त्रिपाठी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुश्री स्वेता कुमारी, प्रतिसार निरीक्षक चन्द्र भूषण पाण्डेय एवं पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधि०/कर्म०गण का विवरण-*
1. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राजेश कुमार द्विवेदी
2. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राम सेवक
3. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री मोहन चन्द्र
4. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राजेश कुमार सचान
5. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रदीप कुमार
6. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री हरि विलास शुक्ला
7. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री चन्द्र प्रकाश दुबे
8. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री नत्थूराम
9. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री कृष्ण कुमार
10. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री पवन कुमार सिंह
11. रेडियो उप निरीक्षक श्री लक्ष्मी रमन
12. रेडियो उप निरीक्षक श्री मोहम्मद रऊफ
13. मुख्य आरक्षी सशत्र पुलिस श्री इतिवारी लाल