इस बार दो दिन पूर्णिमा का मान रहने से बनी असमंजस की स्थिति, 12 अगस्‍त को भी है राखी

रक्षाबंधन पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार तिथियों के फेर से सावन दो दिन मिल रहा है, लेकिन शास्त्रीय मान-विधान के तहत रक्षा बंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा 11 अगस्त की सुबह 9.35 बजे लग रही है जो 12 अगस्त की सुबह 7.18 बजे तक रहेगी। हालांकि 11 की सुबह 9.35 बजे पूर्णिमा लगने के साथ ही भद्रा भी लग जा रहा है जो रात 8.26 बजे तक रहेगा। इस स्थिति को देखते हुए रक्षा बंधन रात 8.26 बजे से रात 11.43 बजे तक मनाना ठीक रहेगा।

पूर्णिमा पर आधे काल में भद्रा रहता ही है जो इस बार रात तक रहेगा। भद्रा में राखी बांधने के साथ ही अन्य शुभ कार्य वर्जित हैं। हालांकि 12 अगस्त की सुबह पूर्णिमा जरूर मिल रही है लेकिन यह प्रतिपदा से युक्त है। अतः 11 को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा। रही बात रात में समय मिलने की तो रक्षा बंधन उत्सव में बेला का निषेध नहीं है। इसमें समय-काल का निषेध नहीं। भद्रा मुक्त पूर्णिमा में रक्षा बंधन मनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *