बाली पंडित बने भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

 

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी में जमीन से जुड़कर कार्यकर्ता के रूप में वर्ष 2014 से काम करने वाले बाली पंडित को पार्टी में कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किया गया है। इन्होंने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में और हरियाणा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली थी।
अपनी इस नियुक्ति पर बाली पंडित ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक विद्यानंद लाम्बा, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया है। बाली पंडित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल जी ने उन्हें सदैव पार्टी हित में कार्य करते रहने की प्रेरणा दी है। वे लंबे समय से उनके साथ जुड़े हैं। हर कदम वे हर कार्यकर्ता को पार्टी हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। बाली पंडित का कहना है कि कर्मचारी प्रकोष्ठ में अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए वे सदैव काम करेंगे। बाली पंडित की इस नियुक्ति पर ग्रीवेंस कमेटी सदस्य प्रवीण अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, हरीश यादव, सुधीर कलसन, ईशू वाल्मीकि, पारस बख्शी, ललित क्रांतिकारी, राजेश, अजय राय समेत अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि बाली पंडित वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल होने पूर्व हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां बीएल) के गुरुग्राम हल्का अध्यक्ष थे। भाजपा की नीतियों में विश्वास रखते हुए उन्होंने वर्ष 2014 के चुनाव के दौरान यहां बेरी वाला बाग में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में तत्कालीन हरियाणा प्रभारी विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा था। उनके साथ सेंकड़ों कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए थे। तब से लेकर अब तक वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। उनकी निष्ठा को देखते हुए अब उन्हें कर्मचारी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *