मकर संक्रांति पर ईश्वर से समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना करते हैं, अरविंद वशिष्ठ

झांसी: आज हरिओम जन चेतना आश्रम आचार्य पंडित राजेंद्र पाठक जी द्वारा रामेश्वर शिव पंचायत का अभिषेक मां महामाया ,भैरव जी का अभिषेक श्रृंगार किया गया समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने हवन यज्ञ में सम्मिलित हो कर पूजन आरती की!

आचार्य आचार्य पंडित राजेंद्र पाठक गुरु जी ने कहा कि संपूर्ण भारत में मकर संक्रांति विभिन्न रूपों में मनाई जाती है उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायणहो जाते हैं उत्तरायण को सकारात्मक का प्रतीक माना गया है आज आश्रम में धूमधाम से मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है और लोक जन कल्याण की कामना ईश्वर से की जा रही है!
अरविंद वशिष्ठ ने कहा की सूर्य का मकर राशि में प्रवेश यानी मकर संक्रांति दान दान पुण्य की पावन तिथि है इसे देवताओं का दिन भी कहा जाता है इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं हम ईश्वर से समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना करते हैं!

बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा की मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की पूजा पाठ और उपासना का विशेष विशेष महत्व है!
मकर संक्रांति के अवसर पर भक्तों द्वारा भजन भी गाए तदोपरांत खिचड़ी भोज एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ , जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव,निखिल पाठक शांतनु पाठक मुक्कन अग्रवाल मकान, राहुल जैन नरेंद्र नीखरा ,श्याम सुंदर अग्रवाल विकास अग्रवाल अभिषेक दिक्षित राकेश अमरया आदि उपस्थित रहे!
आभार चंद्र प्रकाश भार्गव ने व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *