गया के रेलवे स्टेशन पर रंगरेलियां मनाते हुए 10 लड़के-लड़कियां पकड़ाया, होटल मालिक को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

नीरज यादव/गया: कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित दो अलग अलग होटल से रंगरेलियां मनाते हुए 10 लड़के लड़कियां पकड़ी गईं। 10 में से दो अलग होटल के मैनेजर हैं। पुलिस पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ करने में जुटी है। यह कार्रवाई सिटी डीएसपी पीएन साहू के नेतृत्व में की गई है। बीते सप्ताह भी कोतवाली पुलिस ने दो स्टेशन रोड स्थित एक कमरे से एक अधेड़ को नाबालिग लड़की के साथ गिरफ्तार किया था। यही नहीं होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में अधेड़ की पत्नी ने ही होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सटीक सूचना पुलिस को दी थी।

कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित कुछ होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई सुषमा को भी शामिल किया गया। दोपहर बाद सबसे पहले होटल गौतम में छापेमारी की कई गई। यहां से 3 लड़के और 3 लड़कियां और होटल का मैनेजर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पास के होटल गौरव में भी 3 लड़के व 3 लड़कियां गिरफ्तार की गईं।

होटल के मैनेजर को भी साथ मे गिरफ्तार किया गया। सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। उनके खिलाफ कागजी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल का मैनेजर बगैर पहचान पत्र के ही लड़के लड़कियों को होटल के कमरे दे रखे थे। यही नहीं उसने बगैर रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *