गया जिले के SSP ने की COP OF THE MONTH पुरस्कार की शुरूआत, बेहतर काम करने वाले 5 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

गया: वरीय पुलिस अधीक्षक गया आशीष भारती ने जिले में पुलिस के कार्यो में कसावट लाने के लिए अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कार एवं लापरवाही व गलत कार्य करने वाले जवानों को सजा देकर पुलिसिंग के स्तर को उंचा उठाने के लिए कार्य किया है। एसएसपी आशीष भारती ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित कर प्रत्येक माह उन्हें प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देने की शुरुआत की है।

इस पुरस्कार में चयनित पुलिस के अधिकारियों को दिया गया नगद इनाम उनके सेवा अभिलेख में दर्ज होगा, उनका फोटो, उनके उत्कृष्ठ कार्य का संक्षिप्त विवरण, नाम, पद, पदस्थापना इस प्रमाण-पत्र में अंकित होगा जिसकी प्रति पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ समस्त थाना एवं पुलिस चौकी में चस्पा की जायेगी। जिसे देख कर जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाने, तत्परता से कार्य करने व सराहनीय कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलेगी और प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक के हाथों से मिलने पर उनका उत्सावर्धन होगा।

COP OF THE MONTH के शुरूआत में 05 अधिकारियों को चयनित किया गया है-

गिरफ्तारी के आधार पर

(1).पु० नि० सह थानाध्यक्ष गुरुआ अनील कुमार सिंह

• कुल गिरफ्तारी – 31 (लंबित कांड की संख्या – 178)

हत्या के कांड में गिरफ्तारी – 01

लूट के कांड में गिरफ्तारी – 06

• शराब के बरामदगी के कांड में गिरफ्तारी – 06

(2).पु० अ० नि० सह थानाध्यक्ष मोहनपुर अभिनाश कुमार-2

कुल गिरफ्तारी – 35 (लंबित कांड की संख्या – 335)

दहेज हत्या के कांड में गिरफ्तारी – 01

हत्या के प्रयास के कांड में गिरफ्तारी 03

पुलिस पर हमला के कांड में गिरफ्तारी – 01

(3).पु० नि० सह थानाध्यक्ष मगध विश्वविद्यालय उमेश प्रसाद • कुल गिरफ्तारी – 24 (लंबित कांड की संख्या – 143)

दहेज हत्या के कांड में गिरफ्तारी 02

चोरी के कांड में गिरफ्तारी – 02
हत्या के प्रयास के कांड में गिरफ्तारी – 03

(4). पु० नि० सह थानाध्यक्ष कोंच अभिनाश कुमार-1

• कुल गिरफ्तारी – 32 (लंबित कांड की संख्या – 461)

• हत्या के कांड में गिरफ्तारी – 01

• हत्या के प्रयास के कांड में गिरफ्तारी – 02

• पुलिस पर हमला के कांड में गिरफ्तारी 06

(5). पु० नि० सह थानाध्यक्ष वजीरगंज राम लखन पंडित

• कुल गिरफ्तारी – 55 (लंबित कांड की संख्या – 878)

• लूट के कांड में गिरफ्तारी – 03

चोरी के कांड में गिरफ्तारी – 05

शराब के बरामदगी के कांड में गिरफ्तारी – 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *