नारी है शक्ति का प्रतीक : आसिया सिद्दीकी

 

झांसी। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आसिया सिद्दीक़ी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नारी को शक्ति का प्रतीक बताते हुए आसिया सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस का इतिहास नारी शक्ति का द्योतक है। इन्दिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी तक इस परम्परा को बढ़ा रही हैं। इसी दिशा में शहर स्तर पर भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास जारी है। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एस. नोमान मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में खेल, शिक्षा, विज्ञान, राजनीति सभी क्षेत्रों में महिलाओं की अग्रणी भागीदारी है। महिलाओं को भयमुक्त होकर अपने स्वप्न पूरे करने के लिए सतत प्रयास करने होंगे। इस मौके पर फरीदा मन्सूरी, किरण, मन्जू, प्रियंका, राजेश रानी, आबदा बेगम, हिना आदि मौजूद रहीं। अन्त में वार्ड नम्बर 5 अध्यक्ष साबरा बेगम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *